हाल ही में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करने वाले अभिनेता सूर्या लगातार चर्चाओं में हैं। अपने अभिनय के अलावा अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता सूर्या आज साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। यही वजह है कि अब लोग उनके प्रोफेशनल और निजी जीवन में काफी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आपने काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आज इस रिपोर्ट में हम आपको उनके निजी जीवन में अहम किरदार निभाने वाली उनकी पत्नी ज्योतिका के बारे में बताएंगे।
2 of 5
सूर्या और ज्योतिका
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक सूर्या ने हाल ही में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता. अपनी इस सफलता का श्रेय उन्हें अपनी पत्नी को दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता की पत्नी ज्योतिका कौन हैं? बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि अभिनेता की पत्नी ज्योतिका भी पेशे से एक अभिनेत्री हैं। यही नहीं सूर्या की तरह वह साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।
3 of 5
सूर्या और ज्योतिका
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अभिनय के मामले में ज्योतिका किसी भी मायने में अपने पति सूर्या से कम नहीं हैं। जी हां, ज्योतिका भी एक नेशनल अवॉर्ड विनर है। दरअसल जिस फिल्म सोरारई पोटरु के लिए सूर्या को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, उसी फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए ज्योतिका ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है। प्रोफेशनल लाइफ के बाद अब जानते हैं सूर्य और ज्योतिका की लव स्टोरी के बारे में जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
4 of 5
सूर्या और ज्योतिका
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ज्योतिका और सूर्या की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। सूर्या ने 22 साल की उम्र में फिल्म नेररुक्कू नेर से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद 1999 में सूर्या की फिल्म पूवेल्लम केत्तुप्पर के सेट पर पहली बार ज्योतिका से मुलाकात हुई। बता दें कि ज्योतिका मुंबई के पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि सूर्या तमिल हैं। तमिल ना आने की वजह से ज्योतिका को साउथ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऐसे में ज्योतिका का काम के प्रति समर्पण देख सूर्या इससे काफी इंप्रेस हुए थे।
5 of 5
सूर्या और ज्योतिका
- फोटो : सूर्या और ज्योतिका
इसके बाद 2001 में दोनों की फिर मुलाकात हुई और उनकी आपस में बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई। रियल लाइफ की इस जोड़ी ने सात फिल्मों में एक साथ काम किया। खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे इस कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटा और एक बेटी है। शादी के 16 साल बाद भी दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है और यही वजह है कि वह अपने रिश्ते के जरिए फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं।