ये बात तो सभी जानते हैं कि सनी लियोनी हिंदी फिल्मों में आने से पहले एक मशहूर पोर्न स्टार थीं। वो बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं तभी महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म जिस्म 2 में कास्ट कर लिया था। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। अश्लीलता के उस उद्योग से निकलकर हिंदी सिने जगत में आने के लिए सनी को काफी पापड़ बेलने पड़े। एक्टिंग के अलावा उनके आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं।
जिस्म 2 के बाद सनी एकता कपूर के साथ ‘रागिनी एमएमएस 2’ की। सनी लियोनी लगातार कुछ न कुछ करती रहती हैं। वो कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी कर चुकी हैं। आज उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है। सनी लियोनी जब हिंदी फिल्मों में आईं थीं तब उन्होंने अपने को-स्टार्स से कुछ ऐसी डिमांड कर डाली थी कि हर तरफ उनकी ही चर्चा थी। क्या थी ये डिमांड चलिए जानते हैं।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कहा जाता है सनी लियोनी ने कलाकारों के साथ बोल्ड सीन करने के लिए एचआईवी टेस्ट की रिपोर्ट की मांग की थी। दरअसल ऐसा हॉलीवुड की फिल्मों में होना कोई नई बात नहीं है। वहां एक फिल्म साइन करने से पहले कई तरह के क्लॉज साइन करने पड़ते हैं। भारत में भी कुछ निर्माता फिल्मों के करार में नो-प्रेगनेंसी की शर्त रखवाते हैं।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Insatagram- @sunnyleone
सनी की इस शर्त से सभी हैरान रह गए थे। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता क्योंकि सनी के पति ने तो इस बात से साफ इनकार किया था। लेकिन जानने वाली बात ये है कि इस तरह की खबरें आईं कहां से। उस दौरान ये कहा गया कि सनी ने फिल्म के मेकर्स से कहा था कि वह बोल्ड या लव मेकिंग सीन तभी करेंगी जब उनके को स्टार्स की एचआईवी एड्स की रिपोर्ट आ जाएगी।
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Instagram
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया था कि तब सनी के साथ काम करने वाले हीरो ने यह मांग मानी थी या नहीं। जानकारी के लिए बता दें, सनी जिस एडल्ट इंडस्ट्री से आई हैं वहां की हेल्थकेयर फाउंडेशन अमेरिकी पोर्न इंडस्ट्री और सितारों पर नजर रखती है। वहां स्टार्स को हर 30 दिन में एचआईवी टेस्ट करवाना जरूरी होता है।
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
19 साल में बनीं पोर्न स्टार
सनी का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था और नाम करणजीत वोहरा था, जो पंजाबी मूल की हैं। इसके बाद पढ़ाई पूरी कर वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गई थीं। उनका कहना था कि लंबाई कम होने की वजह से इसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। सनी ने 19 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था और सबसे पहले समलैंगिक फिल्मों में नजर आई थीं।