बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान पर्दे पर जितने एंग्री यंग मैन नजर आते हैं असल जिंदगी में इसके कहीं उलट हैं। सलमान लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। आमलोगों की मदद तो भाई जान करते ही हैं, इसके साथ-साथ सलमान अपने सह कलाकारों की मदद से भी पीछे नहीं हटते। इसके कई उदाहरण उन्होंने पेश किए हैं। वह ‘नेकी कर दरिया में डाल’ के उसूल को खूब निभाते हैं तभी तो भाईजान मदद करते हैं, लेकिन ये बात किसी को पता तक नहीं चलती। अब सलमान एक बार फिर सहायता करने को लेकर चर्चा में हैं। सलमान की वजह से दीया मिर्जा की मां की जान बच पाई थी। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक ट्वीट कर किया था।
2 of 6
सलमान खान, दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
दरअसल, एक बार दीया मिर्जा की मां बेहोश हो गई थीं। मां की हालत देखकर दीया काफी घबरा गईं और उन्होंने उस वक्त पर सलमान खान को फोन किया था। जैसे ही दीया ने सलमान को फोन किया वह तुरंत एक्ट्रेस के घर पहुंचे और मां को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने कहा था कि अगर दीया की मां को लाने में 15 मिनट तक की और देरी हो जाती तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।
3 of 6
सलमान खान, दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
दीया मिर्जा ने इसके लिए सलमान खान का शुक्रिया किया था। उन्होंने साल 2015 में एक ट्वीट कर ये बात बताई थी। अपने ट्वीट में लिखा था ‘ये वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी मां की जान बचाई। उनके इस एहसान को मैं कभी नहीं भूलूंगी’। इतना ही नहीं दीया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जब मैं अपनी मां के कारण परेशान थी तो उस वक्त सलमान खान आगे आए थे और पूरा साथ दिया था। सलमान का ये अहसान में जीवन में कभी नहीं भूलूंगी।' जब दीया ने ये बात कही थी उन दिनों सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में सुर्खियों में थे।
4 of 6
सलमान खान, दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने राखी सावंत की मां की भी मदद की है। राखी की मां कैंसर से पीड़ित हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिनेता की ओर से की गई मदद के लिए राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर उनको धन्यवाद कहा था। अभिनेता सलमान खान आये दिन लोगों की मदद करते नजर आते हैं।
5 of 6
सलमान खान, दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
बता दें कि दीया मिर्जा इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने वैभव रेखी के साथ शादी की है। शादी के 2 महीने पूरे होने से पहले ही एक्ट्रेस से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। हालांकि दीया ने अभी ये क्लिर नहीं किया है कि वह कब मां बनेंगी।