बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का बेटा युग 11 साल का हो गया है। अजय देवगन और काजोल बेटे युग के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार युग ने अपने ही पिता अजय देवगन को थप्पड़ मार दिया था और फिर रोने लगे थे। दरअसल, युग ने यह सब एक फिल्म के सीन को देखकर किया था, जिसका खुलासा अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में किया। यह फिल्म गोलमाल थी। अजय ने इस फिल्म को लेकर बेटे युग की प्रतिक्रिया का खुलासा किया। अजय देवग ने बताया कि जब युग ने रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा के किरदार खुशी की मौत को देखा, तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
किस्सा: जब अजय देवगन के बेटे ने उन्हें मारा थप्पड़ और फिर रोने लगे, परिणीति चोपड़ा थी वजह!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन