{"_id":"5ce39faebdec22072e6f81e3","slug":"vivek-oberoi-reply-to-sonam-kapoor-for-reaction-to-his-aishwarya-rai-bachchan-meme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या वाले मीम पर सोनम ने सुनाई थी खरी-खोटी, विवेक ओबेरॉय बोले- 'ज्यादा ओवर एक्टिंग ना करो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या वाले मीम पर सोनम ने सुनाई थी खरी-खोटी, विवेक ओबेरॉय बोले- 'ज्यादा ओवर एक्टिंग ना करो'
Tue, 21 May 2019 01:16 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 21 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय को एक मीम ट्वीट करना भारी पड़ गया । विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा एक मीम शेयर किया । इसमें एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ थीं । दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, विवेक के साथ थीं । वहीं तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ थीं ।
Trending Videos
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
ये मीम चुनाव के एक्टिज पोल से जुड़ा था। ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड थीं । विवेक का ये मीम तेजी से वायरल हुआ। यूजर्स ने विवेक को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि ये मीम शेयर करने से पहले एक बार सोचना चाहिए था। वो इस मीम से ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ा रहे हैं ।
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
वहीं कुछ सेलेब्रिटीज भी विवेक पर भड़क उठे । इसमें सोनम कपूर का नाम भी शामिल है । सोनम ने इस मीम पर आपत्ति जताई । सोनम ने लिखा था, 'यह वाकई एक घटिया और क्लासलेस हरकत है' । इस पर विवेक ओबेरॉय ने भी सोनम कपूर को जवाब दिया है ।
Vivek Oberoi speaks on Sonam Kapoor's reaction to his tweet (on exit polls), "...Aap apni filmon mein thoda kam overact karein aur social media pe thoda kam overreact karein. I've been working in women empowerment for 10 yrs now. I don't think this is hurting anyone's sentiments" pic.twitter.com/pOWAwO29N6
— ANI (@ANI) May 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
सोनम कपूर का मजाक उड़ाते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'आप फिल्मों में कम ओवर एक्टिंग और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ओवर रिएक्ट किया करें। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी की भावनाओं को आहत किया है।'
#VivekOberoi @vivej to India Today: 'It is not derogatory to talk about past affairs, I apologised to #SalmanKhan I don't have a problem with that but I won't apologise for this @sonamakapoor should stop overacting in films and overreacting on twitter' #VivekOberoi #AishwaryaRai pic.twitter.com/DsLpVK6R3q
— Sushant Mehta (@Sushant_IToday) May 20, 2019
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
बता दें कि अब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या वाला मीम डिलीट कर दिया है । उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, 'कभी-कभी पहली नजर में मजेदार और हानिरहित प्रतीत होता है, लेकिन ऐसा दूसरों को नहीं लगता है। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मैंने 2000 से ज्यादा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है।'