अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि ऋतिक की यह फिल्म साउथ की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे सामने आ रही है, ऋतिक रोशन जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्दे पर वापसी को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान ऋतिक रोशन ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : Instagram
बता दें कि 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन का एक्शन अवतार नजर आएगा। इससे पहले भी ऋतिक रोशन 'कृष', 'धूम' और 'वॉर' समेत कई फिल्मों में एक्शन का जलवा बिखेर चुके हैं। मगर, एक वक्त ऐसा भी था, जब डॉक्टर्स ने उन्हें फिल्मों में एक्शन सीन न करने का सुझाव दिया था। हालांकि, ऋतिक रोशन ने अपने मजबूत इरादों से डॉक्टर की बात को गलत साबित कर दिया। हाल ही में खुद ऋतिक रोशन ने यह बात कही है।
3 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्म 'कहो ना प्यार है' से पहले डॉक्टर्स ने कहा था कि डांस और एक्शन फिल्में करने के लिहाज से मेरी हेल्थ कंडीशन सही नहीं है। ऋतिक ने आगे कहा, 'मैंने डॉक्टर्स की बात को चैलेंज की तरह लिया और ऐसी फिल्में करने के लिए अपनी सेहत की देखभाल करनी शुरू की। मेरे लिए 25 फिल्मों में डांस करना, एक्शन करना और उन डायलॉग्स को बोलना सपने जैसा है।'
4 of 4
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम वेधा की बात करें तो इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है और फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'विक्रम वेधा' दुनियाभर में 100 से अधिक देशों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2017 की तमिल भाषा की हिट 'विक्रम वेधा' की रीमेक है, जिसमें आर. माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया था।