साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। साल 2010 में माया चेसावे के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सामंथा आज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ कई सेलेब्स भी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार विजय देवराकोंडा ने एक्ट्रेस को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। विजय ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Samantha Birthday: विजय देवराकोंडा ने सामंथा को अलग अंदाज में किया बर्थडे विश, फेक सीन शूट कर दिया बड़ा सरप्राइज
विजय ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में विजय और सामंथा किसी फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस पूरी शिद्दत के साथ अपने सीन की रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान डायरेक्टर भी उन्हें सीन के बारे में कुछ समझा रहे हैं। इस बीच फाइनल टेक के लिए शूटिंग शुरू होती है और एक्ट्रेस अपने डायलॉग्स बोलना शुरू कर देती हैं।
वीडियो में देखा सकता है कि एक्ट्रेस अपने कैरेक्टर में डूब कर डायलॉग बोल रही होती हैं तभी विजय उनसे कहते हैं, 'सामंथा हैप्पी बर्थडे।' इसके बाद फिल्म की पूरी यूनिट उन्हें बर्थडे विश करने लगती है। दरअसल, सामंथा को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए यह फेक सीन प्लान किया गया था। इस सीन को रियल दिखाने के लिए पूरी टीम ने असली शूटिंग जैसा माहौल बनाया था। ऐसा सरप्राइज देखकर सामंथा भी हैरान रह गईं।
बता दें कि विजय देवराकोंडा और सामंथा इन दिनों एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में विजय एक आर्मी अफसर के किरदार में दिखेंगे। वहीं सामंथा का रोल एक कश्मीरी लड़की का है।