विधु विनोद चोपड़ा पिछले साल फिल्म ‘12वीं फेल’ से दर्शकों को इमोशनल करने में कामयाब रहे थे। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया, साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी किया। इस फिल्म के राइटर भी विधु विनोद चोपड़ा ही थे। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपनी ही दो बड़ी हिट फिल्मों का सीक्वल लिख रहे हैं।
2 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @vidhuvinodchoprafilms
कौन सी है दो बड़ी फिल्में
हाल ही में एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने दो बड़ी फिल्मों के सीक्वल को लेकर खुलासा किया। वह बताते हैं, ‘हां, मैं 3 इडियट्स का दूसरा पार्ट और ‘मुन्ना भाई 3 लिख रहा हूं।’ इन फिल्मों का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।
Ravi Kishan: ‘लापता लेडीज’ के लिए रवि किशन ने खाए डेढ़ सौ से ज्यादा पान, कास्टिंग काउच पर भी रखी राय
3 of 5
विधु विनोद चोपड़ा-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की है बड़ी फैन फॉलोइंग
‘3 इडियट्स’ और ‘मुन्ना भाई’ सीरीज की फिल्मों की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। इन फिल्मों ने दर्शकों जहां खूब हंसाया है, वहीं उनकी जिंदगी पर भी पॉजिटिव असर डाला है। ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे, वहीं ‘मुन्ना भाई’ में संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों ही कलाकारों ने इन फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए जो सिनेमा जगत में हमेशा याद रखे जाएंगे। ‘3 इडियट्स’ में आमिर के किरदार रैंचो से कई लोग इंस्पायर हुए थे। वहीं ‘मुन्ना भाई’ सीरीज की फिल्मों में भी दर्शकों के लिए कोई ना कोई संदेश होता है।
Varun Dhawan: इश्क के रंग में रंग गए वरुण धवन, कीर्ति सुरेश संग नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज
4 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर कॉमेडी भी बनाएंगे
‘3 इडियट्स’ का दूसरा पार्ट और ‘मुन्ना भाई 3’ के अलावा भी विधु विनोद चोपड़ा एक हॉरर-कॉमेडी भी बनाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी उन्होंने ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की हैं।
5 of 5
12वीं फेल
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
12वीं फेल के बाद बढ़ी गईं उम्मीद
विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी।इस फिल्म ने लोगों को बहुत मोटिवेट किया। फिल्म में एक गांव के गरीब लड़के की आईपीएस बनने की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।