बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' के लगातार बढ़ते कलेक्शन के चलते इसका असर आने वाले फिल्मों की रिलीज तारीख पर दिखाई देने लगा है। 'उरी' के निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। वहीं, दो और फिल्मों की रिलीज डेट भी टल गई है। एक फिल्म तो अब 15 मार्च को रिलीज होगी।
2 of 5
sandeep aur pinky faraar
- फोटो : twitter
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद यशराज फिल्मस की अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। 'खोसला का घोसला' और 'ओए लकी, लकी ओए' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक दिबाकर बनर्जी की यह फिल्म पहले 1 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
3 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन विंग इस फिल्म की रिलीज को लेकर बीते कई दिनों से रणनीति बनाती रही है। पहले 1 मार्च को सिर्फ कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छिपी ही रिलीज हो रही थी लेकिन 'उरी' के लगातार बढ़ते कलेक्शन के चलते उरी के निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' की रिलीज डेट 15 फरवरी से बढ़ाकर 1 मार्च कर दी।
4 of 5
Sonchiraiya
- फोटो : twitter
'सोनचिड़िया' की रिलीज डेट बढ़ने से जिन तमाम फिल्मों की रिलीज डेट गड़बड़ाई है, उनमें संदीप और पिंकी फरार भी शामिल है। इस फिल्म के अलावा 1 मार्च को ही रिलीज होने जा रही 'लाडो' और 'धूप' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के निर्देशक अश्विनी चौधरी की फिल्म 'सेटर्स' की रिलीज डेट भी आगे खिसक गई है। 'सेटर्स' अब 15 मार्च को सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।
5 of 5
sandeep Aur Pinky Faraar
- फोटो : twitter
उधर, यशराज फिल्म्स से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए एक ऐसी तारीख खोजी जा रही है जिस दिन दूसरी कोई फिल्म रिलीज न हो रही हो। इस बारे में प्रोडक्शन हाउस मैनेजमेंट के लोगों की चर्चा जारी है, और जल्द ही इसकी रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।