फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से सुर्खियां बटोर रहे एक्टर विक्की कौशल की लोकप्रियता फिल्म जगत में बढ़ती ही जा रही है। खबर है कि बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने को बेताब हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस कटरीना ने कैफ ने करण जौहर के टॉक शो में खुलासा किया था कि वह विक्की कौशल संग काम करना चाहती हैं।
सलमान खान के सामने विक्की कौशल ने किया कटरीना को प्रपोज, फिर ये मिला जवाब
दरअसल, विक्की कौशल और कटरीना कैफ को हाल ही में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड में स्टेज पर एक साथ देखा गया। ऐसे में दोनों काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। वहीं, विक्की ने कटरीना से शादी का सवाल किया। इतनी देर में सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का गाना 'मुझसे शादी करोगी' ही बजने लगा। बता दें कि इस शो में सलमान खान भी मौजूद थे।
And the countdown approaches.... #StarScreenAwards
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
शो में सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता भी आई हुई थीं। जब सलमान ने विक्की का शादी का सवाल सुना तो उन्होंने अपना सिर अर्पिता के कंधे पर रख लिया। इसके बाद कटरीना, विक्की के सवाल का जवाब देती है कि हिम्मत ही नहीं है। बता दें कि शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
😍👌 . . . #instabolly #bollyinsta
A post shared by Bollywood💎725k🙏 (@bollylnsta) on
विक्की कौशल ने साल 2015 में आई फिल्म मसान से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। वहीं, बीते वर्ष 2018 में विक्की तीन फिल्मों में नजर आए थे जिनमें सुपरहिट फिल्म संजू, राजी और मनमर्जियां शामिल हैं। अब 11 जनवरी को फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ यामी गौतम लीड रोल में होंगी।
फिल्म की कहानी कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी बेस कैंप में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा रचे गए इस आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में पाक आतंकियों के ट्रेनिंग और लॉन्चिंग पैड को तहस-नहस कर दिया था।