{"_id":"5abcc1264f1c1bf3298b47d8","slug":"varun-dhawan-shares-stills-from-film-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनिता संधू की गोद में बैठ क्या सोच रहे वरुण धवन, 'अक्टूबर' में खुलेगा राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बनिता संधू की गोद में बैठ क्या सोच रहे वरुण धवन, 'अक्टूबर' में खुलेगा राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
october
वरुण धवन और बनिता संधू की फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे कि फिल्म एक लव स्टोरी है लेकिन बेहद अलग तरह की लव स्टोरी। ट्रेलर से पहले फिल्म के कई पोस्टर भी सामने आ चुके हैं। अब फिल्म से नई फोटो सामने आई है। इन तस्वीरों को वरुण धवन ने ट्वीट किया है।
ट्वीट की गई इन तस्वीरों में वरुण धवन बनिता संधू की गोद में बैठ कर कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी गार्डन में बैठे हुए हैं। चारो तरफ शांति है और सिर्फ दो प्यार करने वाले एक दूसरे के प्यार में खोए हैं।
DaN and shiuli @BanitaSandhu #october4ever pic.twitter.com/0l2T8zqQyv
— Varun DAN Dhawan (@Varun_dvn) March 29, 2018
october
अगर आप रोमांटिक फिल्में पसंद करते हैं तो निश्चित ही यह फोटो आपको पसंद आएगी। वरुण धवन इस फोटो में कुछ सोच रहे हैं। वहीं बनिता संधू प्यार से वरुण की ओर ताक रही हैं। इस फोटो को भी वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण ने फिल्म रिलीज की डेट बताई।
💙⚡️#october4ever april13th pic.twitter.com/Ba5er18Dii
— Varun DAN Dhawan (@Varun_dvn) March 29, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
october
यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को शुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। इसमें वरुण के अलावा बनिता संधू मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है यह फिल्म छोटे बजट की है। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म की कहानी को देखते हुए वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया और अपनी फीस आधी कर दी।