7 अप्रैल से आईपीएल-11 का आगाज हो रहा है। हर बार की तरह इस साल भी आईपीएल में क्रिकेट के साथ बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का देखने मिलेगा। आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जो इस आईपीएल के दौरान ओपनिंग सेरेमनी में परफार्म करते दिखेंगे।
पिछले साल यानी 2017 में कटरीना कैफ, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कृति सेनन और ऐमी जैक्सन ने भी परफार्म किया था।
जहां पिछले साल अलग-अलग दिनों में आयोजित समारोह में इन सितारों ने परफार्म किया था वहीं इस साल एक ही ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में सभी सितारे दिखेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिज अपना जलवा बिखेरेंगी।
आईपीएल के उद्धाटन समारोह के दौरान यह कार्यक्रम 45 मिनट का होगा जिसमें सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस समारोह से शुरुआत में सितारे जहां एकल प्रस्तुति देंगे। वहीं, इसके अंत में सभी कलाकार एक साथ मंच पर होंगे।