साल 2017 अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है। साल भर बॉलीवुड में कई कपल्स के ब्रेकअप हुए। खबर थी कि वरुण धवन और उनकी डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी अलग हो चुके हैं। सभी की जुबां में इस क्यूट कपल के ब्रेकअप की बातें आम थी।
फैंस को तो यकीं ही नहीं हो रहा था कि वेडिंग प्लानिंग कर चुकी ये जोड़ी अचानक अलग कैसे हो गई। मगर बीती रात मुंबई में दोनों ऐसी जगह नजर आए कि इन अफवाहों पर विराम लग गया और फैंस के चेहरे खिल गए।
वरुण और उनकी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा शुक्रवार शाम मुंबई में हुई अपने एक दोस्त की शादी में साथ नजर आए। पार्टी में मौजूद एक सूत्र के मुताबिक देर रात पहुंचा ये कपल पार्टी खत्म होने के बाद ही वापस लौटा।
सूत्रों से दोनों के बारे में एक बड़ा खुलासा भी हुआ। दरअसल, 'जुड़वा-2' की शूटिंग के दौरान वरुण और फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू करीब आ चुके थे। तापसी से वरुण की दोस्ती नताशा को खटकती थी। जिसके बाद से ही दोनों को अक्सर अलग-अलग देखा जाने लगा था।
एक मैग्जीन में छपी खबर के मुताबिक नताशा वरुण से शादी को लेकर बेकरार थी। मगर अब ये कपल कुछ समय के लिए अपने करियर में ध्यान देना चाहता है। खैर, बीती रात दोबारा पुरानी बॉन्डिंग में नजर आने के बाद ये वरुण के फैंस के लिए गुड न्यूज ही है।