बीते रविवार को टीवी की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा वैशाली के सुसाइड नोट में भी अभिनेत्री ने राहुल को उनकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद कल यानि बुधवार को इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वैशाली की मौत की खबर सामने आने के बाद राहुल फरार चल रहा था।
Vaishali Takkar: बार-बार लोकेशन बदल रहा था राहुल, आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ऐसे की थी प्लानिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन