हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन का खिताब फिलहाल तो दीपिका पादुकोण के पास है, लेकिन इसे चुनौती देने के लिए वाणी कपूर धीरे धीरे अपने कदम बढ़ाती दिख रही हैं। सूत्र बताते हैं कि वाणी ने उन कहानियों को भी तलाशना शुरू किया है, जिनके लिए कभी दीपिका पादुकोण या फिर उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा से लोगों ने संपर्क किया था। ऐसी ही एक कहानी है अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की। वाणी के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह कल्पना चावला की बायोपिक करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
2 of 5
vaani kapoor
- फोटो : Social Media
इस बारे में वाणी कपूर से बात करने पर वह कल्पना चावला का नाम सुनते ही उछल जाती हैं, “वह कहती हैं कि कल्पना चावला की बायोपिक करने के लिए तो मैं किसी भी वक्त हां कह सकती हूं। मानसिक रूप से मैं फिल्म के लिए अभी से तैयार हूं। हां, इस किरदार में ढलने के लिए मुझे एक अंतरिक्ष यात्री के तौर तरीकों की पूरी ट्रेनिंग लेने में वक्त जरूर लगेगा।”
3 of 5
vaani kapoor
- फोटो : amar ujala
यह पूछे जाने पर कि कहानी चुनने का वैसे क्या आधार रहता है उनका? वाणी कहती हैं, “मेरे पास जो भी प्रस्ताव आते हैं, मैं उनमें से सर्वश्रेष्ठ चुनने की कोशिश करती रही हूं। ये सोचकर अच्छा लगता है कि मुझे फिल्म जगत के सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ काम करने कमा मौका मिला। शुद्ध देसी रोमांस में मैंने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार किया।”
4 of 5
VAANI KAPOOR
- फोटो : AMAR UJALA
वाणी आगे कहती हैं “बेफिकरे में मुझे फिरंगन बनने का मौका मिला, वॉर में मैं एक जिम्मेदार एकल अभिभावक बनी और शमशेरा में तो मैं बिल्कुल ही एक अलग कालखंड की युवती का किरदार करती दिखूंगी। तो अब तक के हिसाब से मेरी यात्रा रोमांचक ही रही हैं और दर्शकों को मेरे किरदार पसंद भी काफी आए।”
5 of 5
वाणी कपूर, अक्षय कुमार
- फोटो : ट्विटर
सितारों और कहानी के बारे में जिक्र करने पर वाणी ये भी कहती हैं, “सारा खेल किसी कहानी से एक रिश्ता बनाने का और फिर उस किरदार से। मैं कोशिश करती हूं कि मैं ऐसी चीजें चुनूं जिनमें वैविध्य है, उसके कुछ मायने हैं, और इसके साथ ही वह धड़कनें भी बढ़ा सके।”वाणी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में और अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में अपनी शूटिंग फिर से शुरू करने वाली हैं।