अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों रैपर बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह इसमें कितने पास या फेल हैं उसका ताजा उदाहरण सामने आया है। रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह टीपी को पढ़कर रैप कर रहे हैं। वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि रणवीर किस तरह के रैपर फिल्म में बने होंगे।
वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे-जैसे टीपी चल रहा है, रणवीर बोल रहे हैं। रणवीर का यह वीडियो उनकी फिल्म गली ब्वॉय के म्यूजिक लांच के समय का है। इसके अलावा रणवीर के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह आलिया संग धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर हर बार की तरह इस बार भी अतरंगी कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।
एक वीडियो में रणवीर स्टेज से भीड़ में कूदते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। रणवीर और आलिया दोनों ने इस इवेंट में जमकर धमाचौकड़ी मचाई है। फिल्म गली ब्वॉय की बात करें तो, इस फिल्म में रणवीर एक रैपर की भूमिका को निभाते हुए दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका दिखाई देंगी। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर हैं।
रणवीर इस फिल्म में रैपर आर्टिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर ने चार गाने गाए हैं। उनका गाना असली हिप-हॉप और अपना टाइम आएगा सांग इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। रणवीर के फैंस उनके रैपर वाले किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के किरदार का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। रणवीर सिंह के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह का किरदार हॉलीवुड फिल्म 8 Mile के स्टार ऐमिनैम से मिलता-जुलता है। ऐमिनैम अमेरिका के मशहूर सिंगर और रैपर है। ऐसे में जिस तरह से रणवीर सिंह गुली ब्वॉय के पहले टीजर में रैप करते दिखे हैं, उसको देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार ऐमिनैम से मिलता-जुलता है।