Ranbir Kapoor: डिलीवरी के दौरान आलिया संग लेबर रूम में कैसा फील कर रहे थे रणबीर कपूर, एक्टर ने किया खुलासा
मेजिकल था लेबर रूम का अनुभव
एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में एक्ट्रेस और कजिन करीना कपूर के शो व्हाट वुमेन वांट में नजर आए थे। इस शो के दौरान एक्टर ने अपने पिता बनने के एक्सपीरियंस और पत्नी आलिया के साथ लेबर रूम के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि वह एक्सपीरियंस काफी अच्छा था। उन्होंने बताया कि जन्म के समय वह पूरा सप्ताह अस्पताल में रहे थे। उन्होंने कहा कि वह एक मैजिकल पल था, जिस दौरान पत्नी आलिया ने बेटी को अपने गले से लगाया हुआ था।
पिता के तौर पर खुद को दी सात रेटिंग
उन्होंने आगे पिता बनने के अनुभव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि एक पिता के तौर पर मैं खुद को 10 में से सात रेटिंग दूंगा। रातों की नींदें हराम हो जाती हैं, क्योंकि आप अपने पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड होते हैं। उस वक्त आपका बच्चा आपके बीच में सो रहा है, तो उसकी जरा सी हरकत से भी आप अलर्ट हो जाते हैं।
Salman Khan: गोल्डी बराड़ की धमकी के बाद 'गैलेक्सी' पर पुलिस का सख्त पहरा, बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
बेटी के साथ बिताएंगे समय
वहीं, रणबीर ने बीते दिनों बताया था कि वह फिल्मों से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं। वह अगले छह महीने के लिए किसी भी फिल्म के लिए काम नहीं करेंगे।
फिर से रैंप वॉक को तैयार बिग बी
12 दिनों में 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई
रणबीर कपूर साल के आखिर तक रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा रणबीर अन्य कई प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। वहीं, श्रद्धा के साथ आई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म ने 12 दिनों में 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
Deepak Tijori: दीपक की 'तिजोरी' में लगी सेंध, एक्टर ने इस सहनिर्माता पर लगाया 2.6 करोड़ के फ्रॉड का आरोप