फिर से रैंप वॉक को तैयार बिग बी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं अमिताभ बच्चन 80 साल के हो चुके हैं और वह अभी भी अभिनय से लेकर होस्टिंग करते हुए नजर आते हैं बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है बिग ने अपने रैंप वॉक करने की इच्छा जाहिर की है बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रो बैक फोटो साझा करते हुए अपनी हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया है इस तस्वीर में एक्टर ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना है और उनके कुर्ते पर व्हाइट एंब्रॉयडरी हो रखी है तस्वीर के कैप्शन में लिखा-मेरी रिकवरी के लिए आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया, मैं ठीक हो रहा हूं, जल्द ही रैंप पर वापस आने की उम्मीद करता हूं आपको बता दें कि बीते दिनों बिग बी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे Amitabh Bachchan