कोरोना वायरस देशभर बहुत तेजी से फैल रहा है, जिस वजह से स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन की स्थिति आ गई है तो कुछ जगह नाइट कर्फ्यू लग चुका है। कोरोना का असर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। सेलेब्स भी तेजी से इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, अब जानकारी मिली है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और ये बात खुद एक्ट्रेस ने बताई है। तृषा ने खुलासा किया कि वह नए साल से कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं लेकिन वह ठीक हो रही हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इस पोस्ट में तृषा ने बताया है कि वह न्यू ईयर से कुछ समय पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।
तृषा कृष्णन ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘सभी सावधानियां और सुरक्षा उपाय करने के बावजूद, नए साल से थोड़ा पहले ही मेरा कोरोना टेस्ट सकारात्मक आया। आप जिन्हें लक्षण नाम देते हैं वो मुझमें भी हैं। यह मेरे सबसे कष्टदायक सप्ताहों में से एक था, मैं अब ठीक हो रही हूं और अपने टीकाकरण की बदौलत बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं सभी से ऐसा ही करने और मास्क लगाए रखने का अनुरोध करती हूं। अपने परीक्षणों को पास करने और जल्द ही घर वापस जाने की उम्मीद है।’
3 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे तृषा कृष्णन ने प्यार और साथ के लिए अपने दोस्तों और परिवार के लोगों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे परिवार और दोस्तों को सभी प्रार्थनाओं के लिए मेरे दिल से धन्यवाद।'
4 of 5
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशा के अलावा बीते कुछ दिनों में फिल्मी दुनिया के कई सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में स्वरा भास्कर, महेश बाबू, मिमी चक्रवर्ती, सुमोना चक्रवर्ती, जॉन अब्राहम, एकता कपूर, नकुल मेहता, नोरा फतेही, अर्जुन बिजलानी, प्रेम चोपड़ा और दृष्टि धामी का नाम शामिल है। ये सभी सेलेब्स इन दिनों क्वारंटाइन में हैं।
5 of 5
पोन्नियिन सेलवन
- फोटो : Social Media
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृषा जल्द ही ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में तृषा के अलावा ऐश्वर्या राय, विक्रम, कार्थी, जयम रवि, लाल, सरथ कुमार, जयराम, विक्रम प्रभु, प्रभु, अश्विन काकुमनु, किशोर और ऐश्वर्या लक्ष्मी नजर आने वाली हैं।