फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात में जज का ट्रांसफर सलमान की जमानत में नहीं बनेगा रुकावट, जान लें नियम

Sat, 07 Apr 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
transfer of judges in rajasthan not delay salman khan bail black buck case
सलमान खान

पूरे राजस्थान में करीब 382 जजों का ट्रांसफर हुआ है, जिनमें 17 जिला जज भी शामिल हैं। इन जजों की फेहरिस्त में काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल जेल की सजा देने वाले जज देव कुमार खत्री और जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज रवींद्र कुमार जोशी भी शामिल हैं। भले ही सलमान खान की याचिका पर सुनवाई कर रहे जज का तबादला कर दिया गया हो लेकिन इससे उनकी जमानत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

transfer of judges in rajasthan not delay salman khan bail black buck case
सलमान खान

सलमान खान की जमानत पर सुनवाई नियमित तौर पर जारी रहेगी। वजह यह कि जज के तबादले की प्रक्रिया में 7 दिन लगते हैं यानी दूसरे जगह का कार्यभार संभालने में जज को 7 दिन का वक्त होता है, तब तक वह पहले के पद पर बने रहते हैं। 

transfer of judges in rajasthan not delay salman khan bail black buck case
सलमान खान के साथ शेरा

सलमान खान की जमानत याचिका की सुनवाई कर रहे जज रवींद्र कुमार जोशी अभी भी इस केस की सुनवाई करेंगे क्योंकि अभी तक वह जोधपुर कोर्ट से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। साथ ही यह उनके हाथ में है कि जमानत पर आज फैसला देंगे या बाद में फैसला देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
transfer of judges in rajasthan not delay salman khan bail black buck case
सलमान खान

बता दें कि सलमान की जमानत पर सुनवाई कर रहे जज जोशी का जोधपुर से सिरोह में ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह अब भिलवाड़ा के जज चंद्र कुमार सोंगरा लेंगे। वहीं, जज खत्री की जगह समरेंद्र सिंह सिकारवार लेंगे, जो उदयपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed