हाइट-पर्सनैलिटी, चेहरे का रंग जैसे खूबसूरती के सारे पैमाने उस वक्त फीके पड़ जाते हैं जब आपके पास जरूरी टैलेंट की ही कमी हो। मगर अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर एक साधारण कद-काठी होते हुए भी आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
बॉलीवुड में भी ऐसा माना जाता है कि अच्छी हाइट सफलता के लिए जरूरी है, लेकिन इंडस्ट्री के इन एक्टर-एक्ट्रेस ने इसे गलत साबित कर दिया। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कलाकारों के बारे में जिन्होंने छोटे कद के बावजूद बड़ा कमाल कर दिखाया।
राजपाल यादव की गिनती इंडस्ट्री के सबसे शानदार कॉमेडियंस में होती हैं। उत्तर प्रदेश के एक गांव से मुंबई आकर एक बड़ा नाम बनने तक के सफर में कम हाइट कभी भी राजपाल के राह में रोड़ा नहीं बनी। 5 फीट 3 इंच के कद वाले इस शख्स की अदाकारी का पूरा देश मुरीद है।
अपने दौर की शानदार एक्ट्रेसेज में से एक जया बच्चन 5 फीट 3 इंच की हैं। बावजूद इसके उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। बल्कि अपने से काफी लंबे को-एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ सात फेरे भी लिए। किसी भी जगह पर उनकी हाइट आगे नहीं आई।
जादूई आवाज के मालिक, सिंगिंस सेंसेशन कैलाश खेर 5 फीट के हैं। मगर जितनी छोटी हाइट उतना बड़ा कद। अपनी आवाज से सभी को अपना दीवाना बना लेने वाले इस सूफी सिंगर को इस बात का कोई मलाल भी नहीं। और हो भी क्यों भला!