टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है लेकिन जिस तरह दोनों हमेशा साथ दिखते हैं उसके बाद बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे हैं। एक बार फिर दिशा और टाइगर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए।
दिशा पाटनी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए टाइगर, एक्ट्रेस को भीड़ से बचाने के लिए किया ये काम
डिनर डेट पर गईं दिशा इस दौरान ग्रीन कलर की पोल्का डॉट्स ड्रेस पहने दिखीं। दिशा काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं टाइगर ने टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहने थे। सनग्लासेस पहने टाइगर काफी कूल लग रहे थे। टाइगर, दिशा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं एक बार फिर उनका ऐसा ही अंदाज दिखा।
दरअसल, रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही दिशा को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। पहले टाइगर निकले जब उन्होंने देखा कि बाहर फैंस की भीड़ है तो उन्होंने दिशा को पकड़कर कार में बिठाया उसके बाद वो खुद कार में बैठे।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
हाल ही में दिशा पाटनी शिवसेना के युवा शाखा के प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ डिनर पर गई थीं। आदित्य ठाकरे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और बाल ठाकरे के पोते हैं। इस डिनर के बाद दिशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
टाइगर के बिना आदित्य के साथ डिनर पर जाने को लेकर जब यूजर्स ने दिशा पर सवाल उठाए तो उन्होंने इसका करारा जवाब भी दिया। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दिशा पाटनी ने कहा, 'आप दोस्तों के साथ डिनर और लंच पर जाते हैं, इसमें गलत क्या है? हर किसी के दोस्त होते हैं मेल और फीमेल। आप जेंडर देखकर अपने दोस्त नहीं चुनते हैं। मुझे केवल महिलाओं से दोस्ती करने की जरूरत नहीं है। मैं ऐसे प्रोफेशन में हूं जहां हर बात के लिए मुझे जज किया जाएगा। अगर लोग मुझे गलत समझते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने काम पर फोकस करूंगी।'