आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म के सेट से आमिर की लीडिंग एक्ट्रेस के साथ तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें वह कटरीना और फातिमा सना शेख के साथ दिखाई दिए थे। वहीं अब फातिमा की सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर आप सरप्राइज हो जाएंगे।
2 of 5
Fatima Sana Sheikh
- फोटो : Yogen Shah
मिली जानकारी के मुताबिक फातिका की यह तस्वीरें वर्कआउट करने के बाद की है। जिसमें उन्होंने नीले रंग के पजामे के साथ काले रंग का टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो फातिमा के लुक में आपको थोड़ा बदलाव नजर जरूर आएगा और उनका यही बदलाव सुर्खियां बटोर रहा है।
3 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : Self
दरअसल, जब फातिमा मीडिया के कैमरे में कैद हुईं तो लोगों की नजर उनकी आईब्रो पर आकर टिक गई। उनकी एक तरफ की आईब्रो एक जगह से शेव की हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उनका यह लुक फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए है या फिर इसके पीछे की कोई और वजह है?
फिल्म के सेट से जब आमिर और कटरीना की तस्वीर सामने आई थीं तब लोगों की नजरें फातिमा के ऊपर ठीक तरह से नहीं गई थीं। अगर आप उस तस्वीर को ध्यान से देंखे तो उसमें भी आपको फातिमा की आईब्रो इसी स्टाइल में दिखाई देगी। हालांकि जब सेट से यह तस्वीरें लीक हुई थी तो आमिर खान काफी नाराज हुए थे।
इस फिल्म में आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के 7 नवंबर को रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।