Then and Now: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं आपके पसंदीदा सितारों की अनदेखी तस्वीरें, पहचानना होगा मुश्किल
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में करीना कपूर के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आया। करीना कपूर ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में करीना के अपोजिट अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में करीना का लुक अब की अपेक्षा काफी अलग है। इसके बाद करीना 'मुझे कुछ कहना है', 'यादें', 'अजनबी' और 'अशोका' जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों में किरदार के अनुसार करीना ने अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया। करीना की सैफ अली खान के साथ 'टशन' फिल्म लुक की वजह से काफी चर्चा में रही। यह फिल्म साल 2008 में आई थी जिसमें करीना पहली बार जीरो फिगर में दिखीं।
'झकास' स्टार अनिल कपूर अपनी उम्र को भी मात देते हैं। करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर ने टपोरी स्टाइल वाले कई किरदार निभाए। बाद में वो हॉलीवुड भी पहुंचे और 'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म की।
स्कूल बस के पीछे बैठीं ये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। वह अपने स्कूल के दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट टीशर्ट पहना हुआ है। फ्लैशबैक फ्राइडे के तहत दीपिका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
स्कूल के दिनों से तापसी पन्नू को स्पोर्ट्स में काफी रुचि रही है। उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा था- 'खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है।'