अनुष्का शर्मा जल्द अमेरिका रवाना होंगी जहां फिल्म 'जीरो' की शूटिंग होनी है। वहीं, उनके पति और क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर व्यस्त होंगे। हालांकि, विदेश की उड़ान भरने से पहले ही अनुष्का ने एक खास शख्स को खाने-पीने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
अमेरिका जाने से पहले अनुष्का को करना पड़ा खाने-पीने का बंदोबस्त, कहीं वजह विराट तो नहीं?
अनुष्का शर्मा ने एक शेफ को नौकरी पर रखा जो उनके लिए शुद्ध शाकाहारी खाना बनाएगा। यह खानसामा एक्ट्रेस के लिए अमेरिका में होटल से लेकर शूटिंग के वक्त के लिए भी खाना तैयार करेगा। जिस तरह विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर हैं, उसी तरह तीन साल पहले अनुष्का ने भी अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए थे।
अनुष्का शर्मा ने तीन साल पहले ही नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था। वह डेयरी उत्पादों तक का सेवन नहीं करतीं। ऐसा भी नहीं है कि अमेरिका में उन्हें वेज खाना नहीं मिलेगा, मगर डाइट से जुड़े इस फैसले के पीछे फिटनेस के साथ साथ आध्यात्मिक कारण भी है। यही वजह है कि वह अपने खान-पान में कोई कोताही नहीं बरतना चाहतीं।
आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आएंगे। फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा का लुक बिलकुल अलग होगा। इसके लिए उन्हें प्रोस्थेटिक मेक अप लेना पड़ता है जिसमें 2-3 घंटे लगते हैं। फिल्म में उनके लुक को छुपाने के लिए जब भी वह वैनिटी वैन से निकलकर सेट तक जाती हैं तो सिर से लेकर पांव तक कपड़ों से ढंकी रहती हैं। सेट पर मोबाइल फोन भी बैन कर दिया गया है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on