शाहरुख खान की फिल्म हो तो फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच ही जाती हैं लेकिन इस बार रिलीज हुई
किंग खान की
'जब हैरी मेट सेलज' को देख लोगों का मूड कुछ ऐसा बिगड़ा की अब ये फिल्म लोगों के तीखे कमेंट्स का शिकार हो रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इस फिल्म की ढीली कमाई इस बात को बयां कर रही हैं कि इस फिल्म में शाहरुख और अनुष्का का जादू लोगों पर नहीं चढ़ा बल्कि उलटे इस जोड़ी ने लोगों को खूब बोर किया।
तो अगर अब आप भी इस फिल्म को देखने की सोच रहें तो हम आपको ये बता दें आखिर किन दस वजहों से ये फिल्म लोगों के दिलों परअपनी धाक जमाने में पूरी तरह फेल हो गई।
किसी भी फिल्म की कहानी उसकी जान होती है लेकिन इस फिल्म में शुरू से आखिरी तक कहानी ढूढने की कोशिश आपकी जारी रहेगी। लेकिन इतना जरूर है कि अलग-अलग लोकेशन आपके मन को बहला सकते हैं।
पढ़ें- क्या शाहरुख की फिल्म का होगा 'ट्यूबलाइट' जैसा हश्र? नहीं मिल रहे हैं दर्शक
इस फिल्म के कई सीन्स ऐसे हैं जो देखने पर आपको अखर सकते हैं। एक गाने में अपनी शर्ट उठाकर शाहरुख अपना पेटे दिखाते हैं तो अनुष्का अपनी शर्ट ऊपर कमर का हिस्सा दिखाती हैं। ये सीन देखकर ये ख्याल जरूर आएगा आखिर इसका मतलब क्या है?
किंग खान का रोना हो या फिर हंसना हो सभी लोग उनके हर एक्शन के दीवाने हैं। लेकिन इस फिल्म में राधा गाने से कुछ सेकेंड पहले ही शाहरुख खान का रोने वाला एक सीन दिखाया गया है जिसमें उनका रोना आपको इमोशनल करने के बजाय इरीटेट कर देगा। भाई DDLG और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में आपका रोना लोगों ने पसंद किया था लेकिन अब आप न तो राज हैं और न राहुल।
इस फिल्म के एक सीन में शाहरुख अनुष्का को हग कर रहे हैं। उनके हाथों की झुर्रियां तक इस सीन में साफ दिख रही हैं। चेहरा ही नहीं अब तो हाथ पैर भी आपकी बढ़ती उम्र को साबित कर रहे हैं।