फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fifth Day Collection Of Shah Rukh Khan Anushka Sharma Starrer Jab Harry Met Sejal

क्या शाहरुख की फिल्म का होगा 'ट्यूबलाइट' जैसा हश्र? नहीं मिल रहे हैं दर्शक

Wed, 09 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Wed, 09 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Fifth Day Collection Of Shah Rukh Khan Anushka Sharma Starrer Jab Harry Met Sejal
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' अपने पांचवे दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई। इम्तियाज अली की फिल्म इस फिल्म का पांचवे दिन कलेक्शन रहा केवल 4.50 करोड़।
विज्ञापन


फिल्म रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक कलेक्शन पर नजर डालें तो सबसे शानदार कमाई रविवार के दिन रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 15 करोड़, तीसरे दिन 15.50 करोड़ कमाए। वहीं सोमवार यानि की रक्षा बंधन की छुट्टी के दिन 'जब हैरी मेट' सेजल की कमाई 7.15 करोड़ रही। ये फिल्म पिछले कुछ सालों शाहरुख की पहले दिन के कलेक्शन के लिहाज से सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन


पढे़ं: फैंस ने शाहरुख को बनाया देवता, दूध चढ़ाकर की पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल आई शाहरुख की 'रईस' ने पहले दिन लगभग 20 करोड़ कमाए थे। वहीं पिछले साल आई 'फैन' का फर्स्ट डे कलेक्शन 19 करोड़ के आस-पास था। शाहरुख के स्टारडम के सामने 'जब हैरी मेट सेजल' की कमाई थोड़ी फीकी नजर आ रही है। शाहरुख खान की फिल्में पांचवे दिन तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती हैं लेकिन इस फिल्म की रफ्तार देख कर तो नहीं लग रहा कि इस आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद ही कम लग रही है।


पढे़ं: Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल

इसके मुकाबले फिलहाल कोई बड़ी फिल्म नहीं है लेकिन अगले हफ्ते अक्षय कुमार अपनी 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' लेकर आ रहे हैं। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' यूपी में टैक्स फ्री पहले ही हो चुकी है और हो सकता है कि इसके विषय के चलते बाकी राज्य भी इसे टैक्स फ्री घोषित कर दें। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी पहले ही इसकी मांग रख चुके हैं। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म के पास केवल कुछ ही दिन बचे हैं कमाई करने के लिए।

वैसे पिछले दो-तीन महीनों को देखकर लगता है कि बॉलीवुड का बुरा दौर चल रहा है। सभी बड़ी फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया है। इन तीन महीनों में न अमिताभ बच्चन की 'सरकार' चली और न ही सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'। अगर कोई फिल्म अपनी लागत के अनुसार कमाई करने में सफल रही तो वो थी इरफान खान की हिंदी 'मीडियम' और अलंकृता श्रीवास्तव की 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed