{"_id":"60897b7f8ebc3ed63a169607","slug":"the-interesting-story-of-mumbai-girl-whose-post-got-viral-saying-shahrukh-khan-ruined-my-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शाहरुख ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी...' पढ़िए उस लड़की की कहानी जिसने किंग खान पर लगाया था ये आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शाहरुख ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी...' पढ़िए उस लड़की की कहानी जिसने किंग खान पर लगाया था ये आरोप
शाहरुख खान....ये सिर्फ बॉलीवुड के एक हीरो का नाम नही है बल्कि ये पहचान है रोमांस के बादशाह की। इंडस्ट्री में बहुत से हीरो आए जिन्होंने दर्शकों को प्यार करना सिखाया , लेकिन शाहरुख जैसा प्यार कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 90 के दशक से लेकर आज तक फिल्मों में शाहरुख ने जैसा रोमांस दिखाया है वैसा रोमांस पाने की लगभग हर लड़की कल्पना करती है। अपने रोमांस से लाखों-करोड़ों दिलों को धड़काने वाले शाहरुख ने ऐसे ही मुंबई के दो प्यार करने वालों की जिंदगी बर्बाद कर दी। ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि ये दावा मुंबई के एक जोड़े ने कुछ साल पहले किया था।
Trending Videos
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कहानी ह्यूमनंस ऑफ मुंबई के इंस्टाग्राम पेज से साझा की गई थी। इस कहानी की शुरूआत इस लाइन से हुई कि, 'शाहरुख खान ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी'। दरअसल शाहरुख की रोमांटिक फिल्में देखकर एक लड़की अपने लिए वैसे ही प्यार की उम्मीद करने लगी थी। जैसे शाहरुख फिल्मों मे अपनी हीरोइनों से प्यार करते हैं कुछ वैसे की प्यार पाने की तमन्ना लिए एक लड़की ने शाहरुख पर ये आरोप लगाया था।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर साझा कि गई प्रेम कहानी की शुरुआत में लड़की ने लिखा, 'शाहरुख ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। बचपन से ही मैंने ये सपना देखा कि मेरा परफेक्ट मैन मुझे परफेक्ट प्रपोजल देगा। बैकग्राउंड में वॉयलिन बजेंगे, वो मुझे प्यार से जगाएगा, तभी हवा में मेरे बाल लहराने लगेंगे और वो घुटनों पर बैठेगा और मेरी अंगुलियों में अंगूठी पहनाएगा.....लेकिन मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ'।
आगे लड़की ने लिखा, 'मैं अपने बंगाली माता पिता को ये समझाने की कोशिश करते रही कि मुझे इस पंजाबी बनिया लड़के से शादी करनी है। हमने तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया और हमारा ज्यादा वक्त अपने परिवार को साथ लाने में ही लग गया। हमारी धूमधाम से हुई शादी के बीच ही मैं जान गई कि मेरा फिल्मी प्रपोजल मुझे कभी नहीं मिलेगा'।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
- फोटो : instagram/iamsrk
आगे लड़की ने कहा कि, 'मुझे जब वो प्रपोजल नहीं मिला तो मैंने सोचा कि क्यों ना मैं ही ये काम कर लूं। इसके बाद हम डेट करते समय जिस रेस्टोरेंट में पहली बार मिले थे वहीं मैंने सरप्राइज प्लान किया। मैंने 'मैरी मी' सॉन्ग बजवाया और घुटने के बल बैठकर कहा, 'आशीष अग्रवाल, क्या तुम मुझसे शादी करोगे उसने मुझे गले लगा लिया और कहा- हमारे बच्चे इतनी फिल्में ना हों....वो एक खूबसूरत पल था'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।