विवादों में घिरी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की एक्ट्रेस आहना कुमरा का कहना है कि सिनेमा को लोकतांत्रिक होना चाहिए और फिल्मों को लोगों तक पहुंचने का अच्छा अवसर मिलना चाहिए। कुमरा ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में प्रियंका गांधी के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री का कहना है कि यह फिल्म किसी का भी पक्ष नहीं लेती है।
अभिनेत्री ने कहा,‘ इस ट्रेलर को बेहतरीन तरीके से काटकर बनाया गया है। मैं गैर-राजनीतिक व्यक्ति हूं। मैं किसी का समर्थन नहीं करती। प्रत्येक फिल्म का अपना एक दृष्टिकोण होता है। सिनेमा को लोकतांत्रिक होना चाहिए और मैंने अपने काम में इस चीज को बरकरार रखा है।' उन्होंने कहा, ‘आप क्या देखते हैं, यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
3 of 5
the accidental prime minister
किसी फिल्म को देखने और न देखने का फैसला आपके हाथों में होता है। शूटिंग के दौरान मुझे नहीं लगा कि यह फिल्म किसी का पक्ष ले रही है।' यह फिल्म इसी नाम से प्रकाशित संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। बारू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर थे। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की और बारू का किरदार अक्षय खन्ना अदा कर रहे हैं।
4 of 5
The Accidental Prime Minister
इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे कांग्रेस के कई नेताओं ने ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म बताया है। अहाना ने कहा, ‘‘ पहले किसी को फिल्म देखनी चाहिए और फिर एक राय बनानी चाहिए। यह एक अच्छी फिल्म है और लोगों को इस फिल्म को एक मौका देना चाहिए। फिल्म निर्माता और कलाकारों को नीचा दिखाना अच्छा नहीं होगा।'
अभिनेत्री ने प्रियंका गांधी का किरदार अदा करने के लिए रिसर्च के तौर पर गांधी के साक्षात्कार भी देखे। अहाना ने कहा, ‘वह ( प्रियंका गांधी) मुझे आश्वस्त एवं शांत स्वभाव की हैं। सार्वजनिक हस्ती होने के बाद भी वह लोगों की नजरों में नहीं रहतीं। यहां तक कि इस सोशल मीडिया युग में भी वह ऐसा करती हैं। मैं इस तरह की हस्ती को लेकर मंत्रमुग्ध हूं।' गौरतलब है कि फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।