बॉलीवुड को 'टार्जन' जैसी फिल्में देने वाले अभिनेता हेमंत बिरजे को उनके घर से निकालकर बाहर फेंक दिया गया है। अब वह बेघर हैं। मुंबई प्रशासन ने ओशिवारा इलाके स्थित उनके घर से उन्हें सड़क पर फेंक दिया। मगर क्यों? ऐसा क्या किया था ऐक्टर ने?
बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया
बॉलीवुड सितारों की अंदर की खबर रखने वाला वेब पोर्टल
बॉलीवुड मंत्रा डॉट कॉम की खबर के मुताबिक उन्होंने सालों से उस घर पर गैरकानूनी ढ़ंग से कब्जा कर रखा था। इस बात की जानकारी तब सबको हुई जब बीते मंगलवार को अचानक उनके घर पर छापा पड़ा।
बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया
छापे के बाद उनसे घर संबंधी कागजात की मांग की गई। लेकिन वह इस पक्ष में कोई प्रमाणिक कागजात नहीं प्रस्तुत कर सके। ऐसे में प्रसाशन ने तत्काल उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह सड़क पर आ गए है। अहम बात ये है कि टार्जन बनाकर रातोरात स्टार बने इस हीरो के पास आज काम भी नहीं है।
बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया
बॉलीवुड मंत्रा डॉट कॉम के सूत्रों के मुताबिक हेमंत बिरजे मुंबई के ओशविरा इलाके स्थित कास्टल टॉवर में रहते थे। जहां उनके घर के मालिक साथ अनुबंध सालों पहले समाप्त हो गए थे। लेकिन उन्होंने घर खाली नहीं किया। घर मालिक ने उनसे इस संबंध में बात की तो उन्होंने घर खाली करने से मना कर दिया।
बॉलीवुड के मशहूर हीरो को घर से बाहर फेंक दिया गया
इसके बाद घर के मालिक ने पुलिस का सहारा लिया। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो हार मानकर उन्होंने अभिनेता के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस पर कोर्ट ने पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। कोर्ट के आदेश से सख्त हुई पुलिस ने अभिनेता को घर से निकालकर बाहर फेंक दिया।