{"_id":"604a154d8ebc3ecbac0663b9","slug":"taapsee-pannu-is-excited-to-move-her-in-new-home-share-photo-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए घर में प्रवेश के लिए उत्साहित हैं तापसी पन्नू, तस्वीर साझा कर बताया जल्द होगी हाउसवार्मिंग पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए घर में प्रवेश के लिए उत्साहित हैं तापसी पन्नू, तस्वीर साझा कर बताया जल्द होगी हाउसवार्मिंग पार्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। आयकर विभाग द्वारा घर पर हुई छापेमारी के चलते तापसी का नाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। हालांकि इन सबके बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। तापसी बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
Trending Videos
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
तापसी ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो घर के अंदर खड़ी नजर आ रही हैं साथ ही उनके सामने एक एंटीक लैंडलाइन फोन रखा हुआ है। वहीं वो हाथ में रिमोट लिए हुए म्यूजिक सिस्टम को ऑपरेट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए तापसी ने अपने दिल का हाल बयां किया है।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
तापसी ने लिखा, 'साल 2020 की चुनौतियों के बीच इस अपार्टमेंट को तैयार कराना काफी मुश्किल था। आखिरकार पन्नू पिंड हाउसवार्मिंग पार्टी के लिए तैयार है। इसकी शुरूआत मेरी पसंदीदा प्लेलिस्ट के बहुत जरूरी साउंड चेक के साथ होगी क्योंकि हमें अपने मेहमानों को थोड़ा झुमाना पसंद है'।
इस तस्वीर को देखकर पता चल रहा है कि तापसी अपने नए घर में प्रवेश करने के लिए और हाउसवार्मिंग पार्टी के लिए काफी उत्साहित हैं। तापसी ने अपने घर को थोड़ा पुराना और रस्टिक लुक दिया है जो उनके अपार्टमेंट को और भी खास बना रहा है। तापसी दिल्ली की एक मध्यम वर्गी परिवार से संबंध रखती हैं ऐसे में उनके नए घर में भी एक सामान्य परिवार वाला एहसास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
इतना ही नहीं तापसी के नए घर में फर्नीचर, डेकोरेटिव आइटम और दीवार पर सजाने वाली चीजों का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने अपने घर को भारतीय टच देने की कोशिश की है। उन्होंने अपने बेडरुम के लिए एलीवेटेड बेड लगाया है जो काफी शानदार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी बहुत जल्द 'शाबास मिट्ठू', 'रश्मि रॉकेट', 'हसीना दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।