दिवाली नजदीक है और बॉलीवुड के सेलेब्स भी लगातार पार्टी में व्यस्त हैं। दिवाली पार्टी की शुरुआत आयुष्मान खुराना ने की थी। जिसके बाद कृति सेनन, रमेश तौरानी, मनीष मल्होत्रा और फिर तापसी पन्नू ने भी पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में उनके तमाम दोस्तों ने भी शिरकत की। बता दें कि तापसी पन्नू ने अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स के साथ दिवाली पार्टी की। उन्होंने एक निर्माता के रूप में नई शुरुआत का जश्न मनाया।
2 of 4
तापसी पन्नू की दिवाली पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू की पार्टी में फिल्म जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने भी दिवाली पार्टी की शोभा बढ़ाई। इस दौरान प्रतीक गांधी भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। अपने फैंशन सेंस से सबके होश उड़ाने वाले युवा सितारे संजना सांघी और आदर्श गौरव भी शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें- Diwali Bash: सिल्वर साड़ी और मैसी बन में सुहाना खान को देखकर फैंस को आई दीपिका की याद, पूछ डाला ये सवाल
3 of 4
तापसी पन्नू की दिवाली पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिवाली की इस पार्टी में फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा, सुधीर मिश्रा और अनीस बज्मी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आउटसाइडर फिल्म्स की सह-निर्माता प्रांजल खंडड़िया, फातिमा सना शेख, एली अवराम, सिंगर पापोन, साकिब सलीम और अन्य लोग भी मौजूद थे।
4 of 4
तापसी पन्नू की दिवाली पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी के बारे में बात करते हुए तापसी ने बताया कि 'ये पार्टी पिछले काफी समय से बकाया थी। दरअसल हमने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत काम शुरू किया और पिछले दो साल में मैंने दो फिल्मों की शूटिंग खत्म की लेकिन जश्न मनाने का कोई मौका नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अपने दोस्तों के साथ दिवाली मनाने से बेहतर और क्या हो सकता था'।