'अपनापन' 'आया सावन झूम के', 'आन मिलो सजना', 'आप की कसम', 'आशा' और 'आखिर क्यों' जैसी कई सुपर हिट फिल्मों के फिल्मकार जे ओमप्रकाश बीते दिनों इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऋतिक रोशन के नाना का बीते बुधवार जुहू स्थित श्मशानगृह में अंतिम संस्कार किया गया।
2 of 5
सुजैन खान
- फोटो : amar ujala
जे ओमप्रकाश के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। बीते रोज ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान को जे ओमप्रकाश के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
3 of 5
राजेश रोशन
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उनके साथ उनके चाचा ससुर राजेश रोशन भी नजर आए। ओम प्रकाश के निधन से रोशन परिवार काफी गमगीन है। अपने नाना सुसर के निधन से दुखी सुजैन उनके घर सांत्वना देने पहुंची थीं।
4 of 5
राजेश रोशन
- फोटो : amar ujala
सुजैन जे ओमप्रकाश के अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंची थीं। जे. ओमप्रकाश की बेटी पिंकी की शादी राकेश रोशन से हुई थी और ऋतिक रोशन उनके नाती हैं।
ये भी पढ़ें
धमकी मिलने पर अनुराग कश्यप ने छोड़ा ट्विटर, यूजर्स बोले- 'देश में बोलने की आजादी है पर तुमने तो...'
5 of 5
J Om Prakash
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री को ओम प्रकाश ने कई सुपरहिट फिल्में दी थी। उनके निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म में हीरो के तौर पर राजेश खन्ना और हीरोइन के तौर पर मुमताज दिखाई दी थी। अपनी हर फिल्म का नाम अ अक्षर से रखने वाले जे ओमप्रकाश देश में सिनेमा की सबसे बड़ी संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के अध्यक्ष भी रहे।