{"_id":"5c628977bdec221309520d47","slug":"sushmita-sen-with-boyfriend-rohman-shawl-before-pose-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैमरे पर पोज देने से पहले सुष्मिता सेन ने खुलेआम किया ऐसा काम, देखते रह गए ब्वॉयफ्रेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैमरे पर पोज देने से पहले सुष्मिता सेन ने खुलेआम किया ऐसा काम, देखते रह गए ब्वॉयफ्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
Link Copied
एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी सुष्मिता अक्सर रोहमन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बिंंदास जिंदगी के लिए जानी जाती हैं।
Trending Videos
2 of 5
Sushmita sen
सुष्मिता सेन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है सुष्मिता किसी ईवेंट में जा रही हैं। इसी बीच फोटोग्राफर्स उन्हें घेर लेते हैं लेकिन तभी सुष्मिता सेन अपनी तस्वीरें देने से पहले पूरी तैयारी करती हैं।
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
दरअसल, कैमरा देखकर सुष्मिता अपना लिपस्टिक निकालती हैं और शीशे में देखकर लगाने लगती हैं। कैमरे के सामने इस तरह लिपस्टिक लगाते हुए उनके ब्वॉयफ्रेंड भी देखने लगते हैं। सुष्मिता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें लिपस्टिक लगाते हुए तस्वीरें खीचीं जा रही हैं।
बहरहाल, तैयार होने के बाद सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोज देती हैं। इस दौरान सुष्मिता ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी। इससे पहले सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी अलीशा के स्पोर्ट् डे इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में रोहमन के अलावा बाकी बच्चों के पापा भी नजर आ रहे है, जो कि एक रेस में हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
खास बात यह है कि इस कॉम्पिटिशन में रोहमन ने हर किसी को पीछे छोड़ दिया और रेस जीत ली। सुष्मिता ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अलीशा के स्कूल में बच्चों के फादर्स की रेस थी जिसमें रोहमन ने पार्टिसिपेट भी किया और इसे जीता भी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।