सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता बेहद एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर सुष्मिता ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिस पर रोहमन कमेंट किए बिना रह नहीं पाए।
शादी की खबरों के बीच सुष्मिता ने शेयर की ये तस्वीर, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए रोहमन
तस्वीर में सुष्मिता व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो साबित कर रही हैं कि आखिर उन्हें डीवा क्यों कहा जाता है। सुष्मिता की इस तस्वीर पर रोहमन ने लिखा- 'आई लव यू।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता और रोहमन के जल्द शादी की चर्चा है। वोग (Vogue) मैगजीन ने खुलासा किया कि यह कपल इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले रोहमन ने सुष्मिता से सवाल किया और उन्होंने हां में जवाब दिया। रोहमन सुष्मिता को पहले ही प्रपोज कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर स्वीकार किया।
सुष्मिता ने कुछ दिन अपने और रोहमन की लव स्टोरी को लेकर खुलासा किया था। सुष्मिता ने बताया था कि उनकी और रोहमन की मुलाकात फैशन शो में नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि रोहमन ने उन्हें सीधे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई।
पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे रणदीप हुड्डा, 3 साल तक चला था सुष्मिता सेन से अफेयर
कुछ दिन पहले रोहमन और सुष्मिता की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में रोहमन सुष्मिता को किस करते हुए नजर आए थे। फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराने की एक और वजह ये है। आई लव यू रोहमन शॉल'। वहीं रोहमन ने भी ये फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे उसके डिंपल से प्यार है। आई लव यू सुष्मिता सेन।'