टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं । खबरों की मानें तो सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं । अब सुशांत और रिया से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है ।
2 of 5
sushant singh rajput
- फोटो : social media
इस खबर के अनुसार, सुशांत अपना घर छोड़ के रिया के घर में शिफ्ट हो गए हैं । अब दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला किया है । स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, हाल ही में सुशांत को अपने घर से बैग आदि लेकर जाते देखा गया था । इसके बाद से उन्हें अपने घर पर नहीं देखा गया है ।
3 of 5
Sushant Singh Rajput – BMW K1300R
सुशांत सिंह राजपूत के वॉचमैन के हवाले से ये दावा किया गया है कि अभिनेता के घर पर लगातार होने वाली पार्टियों से उनके पड़ोसी परेशान थे। कई बार पड़ोसी और वॉचमैन सुशांत से उनके घर पर पार्टियों से होने वाली परेशानियों के बारे में बता भी चुके थे । ऐसे में सुशांत भी पड़ोसियों की टोका-टाकी से परेशान हो चुके थे ।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी वजह से सुशांत ने अपना घर छोड़ा और रिया के घर पर शिफ्ट हो गए । वर्क फ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' जल्द ही रिलीज होगी। जबकि उनकी फिल्म 'ड्राइव' भी अंतिम चरण में है । फिल्म में सुशांत के साथ जैकलीन लीड रोल में होंगी।
5 of 5
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
- फोटो : file photo
कुछ दिन पहले ही फिल्म का गाना 'मखना' रिलीज हुआ था। सुशांत की पिछली फिल्म 'छिछोरे' हिट रही थी । इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। वहीं रिया चक्रवर्ती की बात करें तो वो अगले साल अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' में नजर आएंगी।