Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस सुलझने की बजाय दिनों दिन उलझता जा रहा है। पहले मनी लॉन्ड्रिंग और फिर ड्रग एंगल से जांच हो रही है। सुशांत की मौत का कनेक्शन उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जोड़ा जा रहा है। इस बीच सुशांत का एक दोस्त सामने आया है, जिसने मामले में दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय से पूछताछ की अपील की है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत के दोस्त युवराज सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि सीबीआई को दिशा सालियान के मंगेतर से भी पूछताछ करनी चाहिए। इससे सुशांत के केस को सुलझाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो लोग सिस्टम को इस तरह धीरे काम करता हुआ नहीं देख सकते।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
युवराज सिंह कहते हैं कि 'यह स्पष्ट है कि यह डबल मर्डर है। हम रोहन राय को पकड़ने और उसका नार्को विश्लेषण के लिए कह रहे हैं। यह केस वहीं खत्म हो जाएगा। अगर हम उसे पकड़ लेते हैं तो सब कुछ साफ हो जाएगा।' ड्रग्स एंगल की जांच पर युवराज सिंह ने कहा कि इससे केवल घुमाया जा रहा है। उन्होंने सुशांत के परिवार से आगे आकर बात करने के लिए अनुरोध किया।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
युवराज सिंह ने कहा कि 'इस मामले को सुलझाने के लिए दिशा सालियान के मंगेतर को पकड़ना होगा। सुशांत के पैसे ठगे गए। उसे बहकाया गया। उसे अंधेरे में रखा गया। उसे उसके परिवार से दूर रखा गया। यह एक सुनियोजित हत्या है। मैं सुशांत के प्रशंसकों की बेसब्री को समझता हूं, लेकिन उम्मीद नहीं खोता। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।‘
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत केस में जांच से खुश नहीं परिवार
करीब एक महीने से केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक सुशांत की मौत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि अभिनेता के परिवार को लगता है कि जांच को एक अलग दिशा में ले जाया जा रहा है। सारा ध्यान ड्रग्स मामले की ओर लगाया जा रहा है।