दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला आए दिन गहराता ही जा रहा है। मामले को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच चल रहा घमासान भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर मुंबई पुलिस का रवैया काफी हद तक शक के दायरे में आ रहा है। हाल ही में पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर देने के बाद ये मामला मुंबई पुलिस पर और भी ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने भी मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।