सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी काफी चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी अंकिता लोखंडे पर हमला बोला है। रिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे पर मीडिया के सामने आने पर आपत्ति दर्ज करवाई है। लेकिन रिया के हर हमले का अंकिता ने भी करारा जवाब दिया है।
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में साधा अंकिता लोखंडे पर निशाना, अभिनेत्री ने भी दिया करारा जवाब
दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती से ब्रेकअप करना चाहते थे ये बात उन्होंने अंकिता लोखंडे से कही थी। इसी बात पर अपने इंटरव्यू में रिया ने अंकिता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंकिता की चार साल में सुशांत से कभी बात भी हुई है जो वो ये सारी बातें कह रही हैं। अंकिता ने भी रिया की इस बात का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती की इन बातों का जवाब सोश्ल मीडिया के जरिए दिया है। अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सबसे पहले तो मैं ये बता दूं कि मैं सुशांत के साथ 23 फरवरी 2016 तक थी। उस दौरान उन्हें डिप्रेशन की कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने किसी साइकेट्रिस्ट तक से मुलाकात नहीं की थी। वे बिल्कुल फिट थे। मैंने कहीं भी यह नहीं बोला कि ब्रेकअप के बाद मैं और सुशांत संपर्क में थे।'
आगे अंकिता लिखती हैं, 'वास्तविकता ये है कि, मैंने यह कहा कि मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरी फिल्म के एक पोस्टर पर कमेंट करते हुए मुझे बधाई दी थी, जिसे मेरे दोस्ते मुकेश छाबड़ा ने शेयर किया था। मैंने सिर्फ इसका जवाब दिया था। मैं रिया के दावों को खारिज करती हूं कि मैंने और सुशांत ने फोन पर बात की थी। वास्तव में मैंने अब तक के साक्षात्कारों में बस यही बात की है कि जब तक मैं और सुशांत एक साथ थे, वह कभी किसी तरह के अवसाद में नहीं थे।'
View this post on Instagram
Few Revelations on today.. Follows #ITWILLCONTINUETILLWEGETJUSTICE
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, 'हमने उनकी सफलता के लिए एक साथ सपने देखे और मैंने प्रार्थना की और वह सफल रहे। मैंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि मैं वास्तव में रिया को नहीं जानती थी और उनके रिश्ते के बारे में भी अधिक जानकारी नहीं थी। फ्लैट के बारे में मैंने पहले ही साफ कर दिया है और परिवार के पास मेरी राय के विपरीत कोई अलग राय नहीं है। इसलिए मैं अभी भी सच्चाई के आधार पर डटी हुई हूं और स्वीकार करती हूं कि मैं परिवार के पक्ष में खड़ी हूं, न कि रिया के साथ।'
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की नई चैट्स आईं सामने, सिद्धार्थ पिठानी से स्टफ और रोलिंग की कर रही थीं बात