फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सुशांत से पूछा गया था इंडस्ट्री में गॉडफादर होना कितना जरूरी, अभिनेता ने दिया था ये जवाब

Wed, 01 Jul 2020 10:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 Jul 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death throwback video when actor talks about godfather in industry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी के मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। कहा जा रहा है स्टार किड्स को मौका देने के चक्कर में सुशांत के हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं। अब सुशांत का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो बॉलीवुड में गॉडफादर से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे हैं। 

Trending Videos
sushant singh rajput death throwback video when actor talks about godfather in industry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के फैन पेज से वीडियो साझा किया गया है जिसमें वो मीडिया से बात कर रहे हैं और कुछ सवालों के जवाब दे रहे हैं। वीडियो में सुशांत से पूछा गया कि 'इंडस्ट्री में जिस ऊंचाई तक आप पहुंचे हैं यहां तक पहुंचने के लिए क्या गॉडफादर की जरूरत होती है?' इसके जवाब में सुशांत कहते हैं कि गॉड और फादर दो शब्दों से बना है दोनों ही हमारे पास हैं।

sushant singh rajput death throwback video when actor talks about godfather in industry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत कहते हैं कि 'गॉडफादर की जरूरत बिल्कुल भी नहीं होती। अगर ऐसा होता तो हम वहां कभी पहुंचते ही नहीं। गॉड होता है और फादर होता है। मिलाने वाला काम इंसानों का होता है। तो गॉड भी हैं और फादर भी हैं हमारे पास।' वीडियो सुशांत के घर का लग रहा है उनके बगल में बैठे परिवार के सदस्य मालूम पड़ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Real Talks💓 He used to talk from bottom of his heart❤️ He used to tell whatever he really feels❤️ #sushantsinghrajput #justiceforsushantsinghrajput #cbienquiryforsushant . . Vc @jamlenpao Thanku for sharing this❤️

A post shared by Sushant Singh Rajput♥️ (@sushh_21) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death throwback video when actor talks about godfather in industry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री भी दो फाड़ में बंटी नजर आ रही है। कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कई इसके खिलाफ भी हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्टार किड्स और कुछ निर्माता-निर्देशकों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput death throwback video when actor talks about godfather in industry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर लोग लगातार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। वहीं कंगना रनौत, रवीना टंडन और सोनू निगम सहित कई बड़े सितारे फिल्म इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

सुशांत की मौत पर शेखर सुमन ने फिर से उठाए सवाल, बोले- 'उसे किसका डर था जो 50 सिम कार्ड बदले'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed