34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से हर कोई हैरान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित अन्य ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है सुशांत पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। इस बीच फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि जब वो सुशांत से मिले थे तब ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि सबकुछ ठीक नहीं है।
2 of 5
मुकेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट फिल्म 'सड़क 2' की कास्टिंग के वक्त सुशांत से मिले थे। एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने कहा कि ''इस बारे में मैंने महेश भट्ट से भी बात की थी और इशारा किया था कि सुशांत, 'परवीन बाबी के रास्ते पर' है। मुझे पहले ही लग रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है।''
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने आगे कहा कि 'सुशांत से मैं कई मौकों पर मिला हूं। पहली बार मैंने उससे तब मुलाकात की जब साल 2012 में फिल्म 'आशिकी 2' की कास्टिंग चल रही थी। वो हमारे ऑफिस आया था। बाद में 'सड़क 2' की कास्टिंग के दौरान फिर से सुशांत से मुलाकात हुई।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि 'आलिया भट्ट और मैंने इस बारे में बात की थी कि सुशांत की रुचि इस फिल्म में है। 'सड़क 2' के दौरान जब मैं उससे मिला तो वह बहुत परेशान लग रहा था। कुछ तो था जिसकी वजह से मैं उससे कनेक्ट नहीं कर पा रहा था।' मुकेश बताते हैं कि 'मुझे वो फिल्म के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं दिख रहा था।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश आगे बताते हैं कि 'वह बहुत परेशान लड़का था। जब मैं उससे बात कर रहा था तब ऐसा लग रहा था वो वहां मौजूद नहीं है और कहीं खोया हुआ है। मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है।' मुकेश बताते हैं कि 'मुझे इस बात का डर था कि सुशांत भी कहीं परवीन बाबी के रास्ते पर ना चल पड़े, इस बारे में महेश भट्ट से भी चर्चा की। इस दुखद घटना को लेकर सब हैरान है, लेकिन मैं नहीं हूं। मैंने पहले ही ये सब देख लिया था। मुझे बहुत दुख है कि एक जवान और टैलेंटेड लड़का हमारे बीच नहीं है। '
मुंबई पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, आज होगा अंतिम संस्कार