सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन ट्विस्ट आ रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर के बाद केस का एंगल ही उलट गया था। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
रिया ने दावा किया है कि सुशांत के परिवार को अभिनेता के डिप्रेशन की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने जांच कर रही टीम और सुप्रीम कोर्ट में झूठे बयान दिए। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि 'दवाओं के पर्चे और दो बहनों की चैट से साफ है कि सुशांत के परिवार को उनके मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी थी। वो दवाओं के पर्चे एक दूसरे को भेज रहे थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट और ईडी से झूठ बोला।'
3 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram:rhea_chakraborty
सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा कि 'सुशांत को लेकर कंसल्टेशन भी लिया गया जो अवैध है। माना कि ऑनलाइन कंसल्टेशन भी हुआ, तो भी डॉक्टर सिर्फ उसी मरीज को दवा दे सकता है जिसकी बीमारी के बारे में उसे पहले से पता हो।'
4 of 5
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput
श्रुति मोदी से सुशांत की बहन का चैट
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और बहन मीतू सिंह का व्हाट्सएप चैट सामने आया था। जिसमें श्रुति ने सुशांत की तबीयत और डॉक्टर को लेकर मीतू सिंह से बात की थी। साथ ही डॉक्टर और उनकी दवाइयों के बारे में जानकारी मांगी थी। इन दोनों की यह चैट 26 नवंबर 2019 की है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रिस्क्रिप्शन को मीतू सिंह के साथ साझा किया था। श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट के अनुसार उन्होंने मीतू सिंह को सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन, उनकी दवाई और Schizophrenia के उनके इलाज के बारे में बताया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने मामला दर्ज करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि सुशांत मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे।