एडल्ट स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) 13 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए उनके पति डेनियल बेवर (Daniel Weber) ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा। इस पोस्ट के साथ डेनियल ने अपनी और सनी की एक तस्वीर भी शेयर की है। सनी ने बॉलीवुड में 'जिस्म 2' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
सनी लियोनी के बर्थडे पर पति डेनियल हुए इमोशनल, इंस्टाग्राम पर बोले- 'तुम तो अब भी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनियल वेबर ( Daniel Weber) ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बहुत सारी बातें लिखना चाहता हूं। बहुत कुछ दिमाग में है लेकिन समझ नहीं आ रहा किस तरह बताऊं। तुम एक बेहतरीन, दयावान इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैंने तुम्हें अपने अलावा हमेशा दूसरों का करते हुए देखा है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं जिस राह पर हम लोगों ने चलने का फैसला लिया है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दुनिया की सबसे अच्छी महिला को। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। तुम तो अब भी दुनिया की सबसे सेक्सी महिला हो।'
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on
खबरों की मानें तो सनी इस बार भी अपने जन्मदिन को पति डेनियल और बच्चों के साथ मना रही हैं। अपने जम्मदिन के प्लान के बारे में मीडिया से बात करते हुए सनी ने कहा- 'मैं परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे मना रही हूं। सभी लोग यहां पर है।' फिल्मों की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की 'अर्जुन पटियाला' फिल्म में स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगी।
इसके अलावा सनी जल्द ही साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'वीरामदेवी' है। यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 100 करोड़ है। इस फिल्म में नवदीप, श्रीनाथ, नासर होंगे। हिंदी फिल्मों की बात करें तो जिस्म 2' के अलावा सनी लियोनी 'रागिनी MMS 2', 'वन नाइट स्टैंड', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
सनी ने 19 साल की उम्र से एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सनी ने शर्त रखी थी कि वह केवल महिलाओं के साथ ही एडल्ट फिल्म करेंगी। सनी लियोनी तीन बच्चों की मां है। सनी ने एक बच्ची को गोद लिया और दो बच्चे सरोगेसी से हुए हैं।