अरबाज खान अपने नए शो 'Pinch By Arbaaz khan' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों इस शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसमें अरबाज कई सेलेब्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शो वह में सेलिब्रिटिज के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट किए हुए अजीबोगरीब सवाल पूछ रहे हैं।
हाल ही में अरबाज खान ने अपने नए शो को लेकर मीडिया से बातचीत की और इस शो से जुड़े कई राज खोले। अरबाज ने कहा, 'हम सभी सोशल मीडिया से दुखी हैं, इस शो का फॉर्मेट ही यही है कि सोशल मीडिया पर जब कुछ लोग स्टार्स को भद्दे कमेंट और सवाल करते हैं तो उन स्टार्स को कैसा लगता है?
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज ने इस दौरान सनी लियोनी के साथ हुए शूट को लेकर भी बातचीत की। अरबाज ने कहा, 'जब हम सनी लियोनी के साथ शूट कर रहे तो हमने उनसे यूजर्स द्वारा किए गए कई सवाल पूछे, इनमें से एक यूजर ने इतना भद्दा सवाल पोस्ट किया था जिसे सुनकर सनी लियोनी रो पड़ी थीं।'
अरबाज ने आगे कहा, ‘वह सवाल मैंने तो बनाया नहीं था। वह सवाल पब्लिक डोमेन में था ऐसे में क्या किया जा सकता है। इससे पहले भी कई सितारे ऐसे सवालों से परेशान हुए हैं। मेरी कोशिश रही है कि मेरे सवाल सेलेब्स को ज्यादा परेशान न करें। मैं नहीं चाहता कि इससे किसी की पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ पर असर पड़े।’
अरबाज खान का मानना है कि सोशल मीडिया को लेकर कुछ नियम निर्धारित होने चाहिए ताकि सोशल मीडिया पर बढ़ने वाले क्राइम पर लगाम लगे और लोग सोशल मीडिया पर बातचीत को लेकर सावधानी बरतें।