हिंदी सिनेमा में कभी ‘ही मैन’ के नाम से मशहूर रहे अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपना अधिकतर समय अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। कभी वह वहां बागवानी करते दिखते हैं, कभी फूल पत्तों की बातें करते दिखते हैं और कुछ नहीं होता है तो शिकार करने निकल जाते हैं। धर्मेंद्र मंगलवार को शहर वापस आए तो उनकी फोटो उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर साझा की, लेकिन हिंदी फिल्म जगत में बुधवार सुबह से जो फोटो वायरल हो रहे हैं, वे हैं उनकी पहली पत्नी के जन्मदिन की है।
2 of 5
मां के साथ सनी देओल
- फोटो : instagram/iamsunnydeol
धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई। इस शादी से उनके दो बेटे हैं सनी देओल और बॉबी देओल। सनी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। वहीं, बॉबी देओल इन दिनों चर्चा में हैं अपनी पहली डिजिटल फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ और पहली वेब सीरीज ‘आश्रम’ के लिए। दोनों बेटों ने खास समय निकालकर अपनी मां के साथ मंगलवार का दिन बिताया और उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया।
3 of 5
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, एशा देओ और उनके पति
- फोटो : twitter@dreamgirlhema
इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी थी। और, मुंबई में गणेश चतुर्थी के दिन जो भक्त अपने घर 10 दिन के लिए गणपति लेकर आए थे, उनका विसर्जन भी उन्होंने मंगलवार को किया। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी ये आयोजन अपने घर पर किया, जिसमें उनकी बेटी और दामाद के साथ अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल हुए।
4 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/aapkadharam
हेमा मालिनी भी भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। देओल परिवार के दो अलग अलग घरों में हुए दो अलग अलग उत्सवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद से मुंबई फिल्म जगत में इसी बात पर सट्टा लग गया कि धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी के पास उनके जन्मदिन पर गए कि नहीं। सुबह से दोनों घरों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।
5 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी के जन्मदिन को लेकर कोई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पेजों पर साझा नहीं की है। ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर उन्होंने एक सितंबर को कोई पोस्ट ही नहीं डाली। हां, दो सितंबर यानी बुधवार को उन्होंने दोनों जगह अपनी पुरानी फिल्मों की वीडियो क्लिप्स साझा की हैं।