फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 फिल्में करने के बाद गुमनाम हो गया ये हीरो, इनकी पहली पत्नी थी सलमान की गर्लफ्रेंड

Thu, 18 Feb 2021 09:04 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Feb 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Sumeet Saigal Birthday Special: Lesser Known Facts About  Lashkar Actor
सुमित सहगल - फोटो : Twitter

कुछ लोग फिल्मों की दुनिया में रातों रात नाम कमा लेते हैं, तो कुछ लोग कई फिल्मों में काम करने के बाद भी गुमनाम हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुमित सहगल की। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी थीं। लेकिन फिर अचानक वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको एक्टर सुमित सहगल के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

Sumeet Saigal Birthday Special: Lesser Known Facts About  Lashkar Actor
सुमित सहगल - फोटो : Twitter

सुमित सहगल ने साल 1987 में फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े अभिनेता शामिल थे। गोविंदा और मिथुन उस समय बड़े नाम हुआ करते थे। इस फिल्म में सुमित का किरदार कुछ खास नहीं था, लेकिन उनके किरदार को सराहा गया और इसके बाद उन्हें कई फिल्में भी मिलीं।

Sumeet Saigal Birthday Special: Lesser Known Facts About  Lashkar Actor
sumeet saigal

इस फिल्म में काम करने के बाद अभिनेता सुमित ने कई और फिल्मों में काम किया। 'ईमानदार', 'परम धर्म', 'लश्कर', 'बहार आने तक', 'पति पत्नी और तवायफ' और 'गुनाह' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 1987 से 1995 तक करीब 30 फिल्मों में काम कर चुकें सुमित सहगल ने फिर फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इसके कई सालों बाद सुमित ने साल 2010 में हॉरर फिल्म 'रॉक' को प्रोड्यूस किया था। जिसमें तनुश्री दत्ता और उदिता गोस्वामी नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumeet Saigal Birthday Special: Lesser Known Facts About  Lashkar Actor
शाहीन बानो और सायशा - फोटो : Twitter

सुमित सहगल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री शाहीन बानो से रचाई थीं। सुमित और शाहीन ने साल 1990 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी 13 साल चली। साल 2003 में दोनों एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए थे। सुमित और शाहीन की एक बेटी है, जिसका नाम सायशा सहगल है। बता दें कि अभिनेत्री शाहीन बानो सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'आई मिलन की रात' से की थी।

विज्ञापन
Sumeet Saigal Birthday Special: Lesser Known Facts About  Lashkar Actor
सुमित सहगल और फराह नाज - फोटो : twitter

शाहीन से तलाक के बाद सुमित ने दूसरी शादी फराह नाज से रचाई। फराह अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन हैं। तो वहीं फराह की भी ये दूसरी शादी थी। फराह ने सुमित से पहले दारा सिंह के बेटे इंदू दारा सिंह से शादी की थी। फिलहाल दोनों एकसाथ अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed