{"_id":"5ccd050dbdec2207362d0658","slug":"suhana-khan-is-setting-the-internet-on-fire-see-her-smiling-viral-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की लाडली सुहाना की तस्वीरें हो रही वायरल, बॉलीवुड में हुई एंट्री तो अच्छे-अच्छों को देंगी मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की लाडली सुहाना की तस्वीरें हो रही वायरल, बॉलीवुड में हुई एंट्री तो अच्छे-अच्छों को देंगी मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 04 May 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान
Link Copied
बॉलीवुड में अब स्टारकिड्स का जमाना आ गया है। इनमें से कई डेब्यू कर चुके हैं तो कई फिल्मों में उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दोनों बच्चे अब अभिनय की दुनिया में जाने के लिए खुद को तैयार करने में जुटे हुए हैं। सुहाना खान ने इसकी तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर दी है। हाल ही में सुहाना की एक फोटो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
सुहाना खान
इन तस्वीरों की खास बात ये है कि सुहाना खान अपनी सहेलियों के साथ खिलखिलाकर हंसने से साथ मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की ये फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।
3 of 5
सुहाना खान
सुहाना इन तस्वीरों में ब्लू स्पेगटी स्ट्रेप ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट में दिखाई दे रही हैं। हालांकि सुहाना की ये तस्वीर काफी पुरानी है लेकिन फिर से वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुहाना खान इस समय देश से दूर लंदन में हैं। जहां पर वो अपनी आगे की पढ़ाई कंप्लीट करने के लिए गई हुई है। \
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suhana Khan
- फोटो : social media
सुहाना खान की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी सुहाना की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें सुहाना ने व्हाइट क्रॉप टैंक टॉप पहना हुआ था और साथ ही ब्लैक जींस डाली हुई थी। फोटो में सुहाना काफी अच्छी स्माइल करती हुई नजर आ रही थीं।
सुहाना खान ने खुद भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। पिछले दिनों दिए अपने इंटरव्यू में सुहाना ने कहा था कि ‘वो एक्ट्रेस बनाना चाहती है, जिसके लिए वो इस समय तैयारी कर रही हैं।‘ हाल ही में बॉलीवुड हंगामा ने अपने एक रिपोर्ट में कहा था कि ‘वो एक बचपन से नेचुरल एक्ट्रेस है।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।