बॉलीवुड में स्टारकिड्स का जमाना आ गया है। इनमें से कई डेब्यू कर चुके हैं तो कई फिल्मों में उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दोनों बच्चे अब अभिनय की दुनिया में जाने के लिए खुद तैयार करने में जुटे हुए हैं। इधर सुहाना खान ने इसकी तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर दी है। इसलिए उन्होंने एक्टिंग और डांसिंग के क्षेत्र से जुड़ी हर चीज के लिए विदेशों में रुख किया हुआ है। इधर उनकी एक और वीडियो आई है जिसमें वह अपने डांस को नई दिशा देने में लगी हुई हैं।
VIDEO: शाहरुख-गौरी के बाद अब जमकर नाचीं सुहाना खान, वीडियो हो रहा खूब वायरल
दरअसल, सुहाना खान का एक डांसिंग वीडियो आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान अपने कुछ विदेशी दोस्तों के साथ डांस की ट्रेनिंग करती दिख रही हैं। वीडियो को सुहाना खान के फैन्स पेज पर शेयर किया गया है।
सुहाना इस वीडियो में केनी लॉगिन्स के गाने फुटलूज पर अपने डांसिंग स्टेप्स सुधार रही हैं। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि सुहाना खान अपने डांस को निखार रही हैं और या फिर वह किसी न किसी प्रोजेक्ट के लिए यह ट्रेनिंग ले रही हैं। शाहरुख खान इस बात की पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि सुहाना को एक्टिंग करना बहुत पसंद है और वह अभिनय की दुनिया में दिलचस्पी रखती हैं।
इस बात का एक सबूत यह भी है कि एक पुराने वीडियो में कॉलेज के ड्रामा प्रोजेक्ट में सुहाना खान एक्ट करती नजर आई थीं। फिलहाल सुहाना अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। इसके बाद ही वह बॉलीवुड में एंट्री करने पर कुछ खुलकर बोल सकती हैं। इस बीच सुहाना समय-समय पर सोशल मीडिया से जुड़ अपने फोटो भी शेयर करती रहती हैं। गौरतलब है कि वह जानी मानी मैग्जीन के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं।
इधर बीती 9 मार्च को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी का शाही जश्न देखने को मिला था। बॉलीवुड से कई बड़े स्टार्स इस शादी में आए थे। वहीं, बरात में शाहरुख और गौरी ने दूल्हे की मां नीता अंबानी के साथ जमकर डांस किया था। लेकिन इस शादी से आर्यन और सुहाना गायब थे।