बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स के ही चर्चे हैं। वो जहां जाते हैं भीड़ पीछे चल देती है। हालांकि ज्यादातर स्टार किड्स की अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं हो पाई है लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते शुक्रवार को जब बॉलीवुड स्टार्स के ये बच्चे पार्टी के लिए निकले तो कैमरे में कैद हो गए।
2 of 5
Star Kids
- फोटो : social media
शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान, संजय कपूर की बेटी शानाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने शुक्रवार को पार्टी एन्जॉय की। इन सभी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
3 of 5
Suhana Khan, Aryan Khan
- फोटो : social media
पार्टी के दौरान सुहाना खान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। शॉर्ट ड्रेस, स्पोर्ट्स शूज, न्यूड मेकअप और ओपन हेयर में सुहाना वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आर्यन खान भी ब्लैक कलर के कैजुअल गेटअप में काफी हैंडसम दिखे।
4 of 5
Ananya Panday, Ahaan
- फोटो : social media
शनाया कपूर भी इस दौरान काफी हॉट लुक में नजर आईं। डेनिम और ब्लैक टॉप उन पर काफी सूट कर रहा था। सभी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर की एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने भी ज्वॉइन किया। अनन्या के कजिन अहान पांडे भी इस नाइट आउट में शामिल हुए।
5 of 5
Star Kids
- फोटो : social media
सुहाना, अनन्या और शनाया तीनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। बता दें कि अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। जबकि सुहाना और शनाया बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में हैं। हालाकि शनाया अभी असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर फिल्म इंडस्ट्री की बारिकियां सीख रही हैं।