फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ भारत में रिलीज होने वाली पिछले दो साल की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई महज चार दिन में पूरी कर ली। फिल्म ने सोमवार को भी शानदार कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है और इसकी अब तक की कुल नेट कमाई 120.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस साल इस फिल्म के अलावा अब तक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने ही सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार किया है, लेकिन उसे भी सौ करोड़ रुपये का जादुई अंक छूने में पांच दिन लगे थे। पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ को सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में छह दिन लगे थे। तीन दिन में सौ करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने वाली पिछली हिंदी फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर रही है।’
2 of 5
सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट
- फोटो : Youtube
मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के नए अध्याय में शामिल हो चुकी फिल्म फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1520 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और इस फिल्म ने अमेरिका में पहले वीकएंड में ही इससे ज्यादा की कमाई कर ली है। अमेरिका में फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए 121.9 मिलियन डॉलर कमा लिए। पहले वीकएंड में फिल्म सिर्फ अमेरिका में 260 मिलियन डॉलर कमा चुकी थी। फिल्म ने भारत में भी शानदार कमाई की और अमेरिका की तरह यहां भी हॉलीवुड फिल्मों के मामले में ये दूसरे नंबर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म रही।
3 of 5
Spider Man No Way Home
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ से पहले रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बॉक्स ऑफिस पर 195.40 करोड़ रुपये की कमाई करके अधिकतर सिनेमाघरों से उतर चुकी है। इस फिल्म की ओपनिंग के हिसाब से फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ दूसरे नंबर पर तो रही लेकिन फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने ‘सूर्यवंशी’ को पहले सौ करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के हिसाब से मात दे दी है। ‘सूर्यवंशी’ को ये कारनामा करने में पांच दिन लगे थे और फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने ये चार दिन में ही कर दिखाया।
4 of 5
Spider Man No Way Home
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुरुवार को 32.67 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने शुक्रवार को 20.37 करोड़ रुपये, शनिवार को 26.10 करोड़ रुपये और चौथे दिन 29.23 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह रविवार तक फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ बॉक्स ऑफिस पर 108.37 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी थी। फिल्म ने सोमवार को इसमें 12.10 करोड़ रुपये और जोड़े हैं और अब फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 120.47 करोड़ रुपये हो चुकी है।
5 of 5
Spider Man No Way Home
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली देश की अब तक की सबसे हिट फिल्म सलमान खान की ‘सुल्तान’ रही है इसने साल 2016 में पहले वीकएंड में ही 180.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ 166.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर रही। तीसरे और चौथे नंबर पर भी सलमान खान की ही फिल्में ‘भारत’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ हैं जिन्होंने पहले वीकएंड पर क्रमश: 150.10 और 129.77 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले वीकएंड के कलेक्शन की टॉप 5 फिल्मों में पांचवां नंबर ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ का है जिसने साल 2017 में 128 करोड़ रुपये की कमाई की थी।